रुपये के लेन-देन विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अम्बेडकरनगर।
महरुआ थाना क्षेत्र में रुपये के लेन-देन विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मामले में पीड़ित के पिता हरिनाथ सिंह पुत्र स्व. रामबहादुर सिंह निवासी ग्राम महरुआ की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

शिकायत के अनुसार, 16 सितंबर 2025 की शाम लगभग 5 बजे संजय सिंह अपने मकान पर बैठा था। तभी विपक्षी प्रेम प्रकाश उर्फ पप्पू, वेद प्रकाश सिंह उर्फ वी.पी. सिंह पुत्रगण शिवचरन सिंह, शिवचरन सिंह पुत्र देवकली सिंह तथा मायंक सिंह पुत्र स्व. विजय सिंह निवासी ग्राम सिलावट महरुआ, हाकी-डंडों से लैस होकर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि बकाया 25,000 रुपये मांगने पर दबंगों ने संजय पर हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ-पांव में काफी चोट आई और स्थिति गंभीर हो गई।

हल्ला-गुहार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल संजय का उपचार जारी है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *