शारदीय नवरात्रि की तैयारियां चरम पर

Spread the love

भव्य पंडालों में सजेंगी मां दुर्गा की प्रतिमाएं

अवधी खबर संवाददाता

टांडा (अंबेडकरनगर)।
सोमवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर टांडा में तैयारियां जोरों पर हैं। नगर में जगह-जगह आकर्षक एवं भव्य दुर्गा पूजा पंडाल सजाए जा रहे हैं, जहां मां दुर्गा अपने विभिन्न रूपों में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगीं। दुर्गा पूजा महासमिति टांडा के अध्यक्ष विशाल मांझी और महामंत्री दिनेश मौर्या लगातार पंडालों का निरीक्षण कर समितियों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं, ताकि भक्तों को बेहतर व्यवस्था मिल सके।

हालांकि 22 सितंबर (सोमवार) से नवरात्रि का शुभारंभ होगा और उसी दिन से पंडालों का कपाट खुलना शुरू हो जाएगा, लेकिन अधिकतर पंडाल 26 सितंबर (पंचमी) से श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पूरी तरह खोल दिए जाएंगे।
नगर में इन दिनों भक्तिमय माहौल है और श्रद्धालु मां दुर्गा के स्वागत के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *