मरीज से पैसे की मांग पर सक्रिय हुआ प्रशासन, जांच समिति गठित

Spread the love

स्वास्थ्य विभाग में लगातार पैसे की मांग का लग रहा आरोप अभी सीएमओ के बाबू पर भी लगा था लाइसेंस रिन्यूअल के नाम पर पैसे की मांग का आरोप

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
संयुक्त जिला चिकित्सालय अंबेडकरनगर में मरीज से पैसे की मांग से जुड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुए विवाद पर अब प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने मामले की गहन जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है।

जारी आदेश के अनुसार, समिति की अध्यक्षता डॉ. एस.डी. मिश्रा करेंगे। इसमें डॉ. आर.एस. वर्मा, मेट्रन गुलाबो देवी और मुनीलाल कुमार जायसवाल सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि समिति पूरे प्रकरण की जांच कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करे। आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों को भी कार्रवाई हेतु भेज दी गई है। इस कदम को अस्पताल में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *