जमीन बैनामे में धोखाधड़ी का आरोप, डीएम से की शिकायत

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
तहसील जलालपुर थाना सम्मनपुर क्षेत्र के ग्राम कजपुरा निवासी आदिल अब्बास पुत्र जहीर हुसैन ने अपनी बहन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है।


पीड़ित का कहना है कि उसकी मौसी नाज फातिमा, जिनका कोई वारिस नहीं है, बचपन से ही उसके साथ रहती हैं और उनकी देखभाल वह पुत्रवत करता आ रहा है। आरोप है कि उसकी बहन तमन्ना बानो पत्नी अली हैदर, निवासी ग्राम लोरपुर ताजन, ने धोखाधड़ी और साजिश के तहत मौसी से भूमि का फर्जी बैनामा करा लिया।


मामला गाटा संख्या 1031, रकबा 0.2680 हे०, ग्राम रसूलपुर बाकरगंज, तहसील जलालपुर का है। आदिल अब्बास का कहना है कि मौसी अशिक्षित हैं और कागजी कार्यवाही से अनजान रहती हैं, जिसका फायदा उठाकर तमन्ना बानो ने 24 सितंबर 2015 को उक्त भूमि अपने नाम बैनामा करा लिया और अब उसे आगे बेचने की कोशिश कर रही है।


जब पीड़ित को इस बात की जानकारी मिली और उसने तहसील स्तर पर तथ्य पता किए, तो धोखाधड़ी की पुष्टि हुई। इसके बाद वह जिलाधिकारी से मिला और मामले की शिकायत दर्ज कराई। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


Spread the love

Related Posts

आम का सूखा पेड़ काटने के लिए तार हटाने खंभे पर चढ़ाया, करंट से युवक की मौत

Spread the love

Spread the loveशटडाउन का झांसा देकर पूर्व लाइनमैन को खंभे पर चढ़ाने का आरोप, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। भीटी थाना क्षेत्र के…


Spread the love

धान-तिल की प्रदर्शन फसलों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

Spread the love

Spread the loveकिसानों को फसल प्रबंधन और उन्नत उत्पादन तकनीकों की दी जानकारी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र अम्बेडकरनगर की वैज्ञानिक टीम ने विकासखंड कटेहरी के विभिन्न गांवों…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *