मिशन शक्ति अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जनपद के थाना इब्राहिमपुर पुलिस ने अपराध रोकथाम और महिला सुरक्षा के तहत चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई की है। एंटीरोमियो पुलिस टीम ने 24 सितंबर 2025 को छेड़छाड़ की घटना में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अब्दुल रेहान पुत्र मोहम्मद ताहिर, उम्र 25 वर्ष, निवासी मोहल्ला गांधी नगर कस्बा इब्राहिमपुर,आमिर हुसैन पुत्र सिद्दीक, उम्र लगभग 24 वर्ष, निवासी मोहल्ला गांधी नगर कस्बा इब्राहिमपुर शामिल हैं।


पुलिस के मुताबिक, अभियान के दौरान सूचना मिली थी कि दो युवक राह चलती महिलाओं पर अभद्र फब्तियां कस रहे हैं। इस पर सक्रिय हुई एंटीरोमियो टीम ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के खिलाफ थाना इब्राहिमपुर में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान का नेतृत्व उपनिरीक्षक राजेश यादव ने किया, जबकि कांस्टेबल विजय साहब, राजेश कुमार यादव और रेशमा ने भी अहम भूमिका निभाई। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *