4 वर्षों से अधिक का कार्यकाल बीतने के बाद भी पंचायत भवन पर पूर्व प्रधान व सचिव का नाम लिखा होना बना जांच का विषय

Spread the love

दुबौलिया, बस्ती। ग्राम पंचायत बेमहरी में पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान दिनेश शर्मा व सचिव नरेंद्र सिंह की लापरवाही / उदासीनता के कारण 04 वर्षों से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पूर्व ग्राम प्रधान राम तिलक व सचिव अरुण कुमार का नाम लिखा हुआ है । ग्राम पंचायत बेमहरी में पंचायत भवन पर पूर्व ग्राम प्रधान व पूर्व सचिव का नाम लिखा होना जिम्मेदार अधिकारियों पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है क्योंकि पंचायत भवन पर प्रतिदिन पंचायत सहायक को बैठकर जन समस्याओं का निस्तारण करना होता है एवं सप्ताह में एक दिन / दो दिन पंचायत भवन पर बैठकर सचिव द्वारा ग्राम प्रधान की उपस्थिति में पूरे ग्राम पंचायत की जन समस्याओं को सुनना व उनकी समस्याओं का निस्तारण करना होता है ।


शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को 02 ग्राम पंचायतों में गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत चौपाल का आयोजन विकासखंड में होता है ग्राम चौपाल में सभी विभाग के अधिकारी / कर्मचारी मौजूद रहते हैं और कभी कभी जिले के उच्च अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत में बने पंचायत भवनों पर मीटिंग / बैठक करते हैं । इस प्रकार स्पष्ट है कि ग्राम पंचायत बेमहरी में ब्लॉक से लेकर जिले तक कोई जिम्मेदार अधिकारी आता जाता नहीं है यदि ब्लॉक से लेकर जिले तक जिम्मेदार अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा ग्राम पंचायत बेमहरी में बने पंचायत भवन पर भ्रमण / जांच किया गया होता तो शायद आज 5 वर्षों पहले ग्राम प्रधान राम तिलक व सचिव अरुण कुमार का नाम ना लिखा होता ।


पंचायत भवन बेमहरी पर गंदगी का अम्बांर लगा हुआ है । सूत्रों की माने तो पंचायत भवन में सीसीटीवी फुटेज ,कंप्यूटर सिस्टम ,कुर्सी , मेज , अलमारी समेत अन्य सामानों के नाम पर सरकारी धन निकाल लिया गया है लेकिन पंचायत भवन पर सीसीटीवी समेत अन्य सामग्री गायब है । इस प्रकार यदि ग्राम पंचायत बेमहरी में विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच की जाएं तो बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार की पोल खुल सकती है । इस संबंध में खंड विकास अधिकारी दुबौलिया संदीप सिंह ने कहा कि उक्त प्रकरण जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।


Spread the love
  • Related Posts

    विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

    Spread the love

    Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


    Spread the love

    अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

    Spread the love

    Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *