गांधी-शास्त्री जयंती पर महामाया मेडिकल कॉलेज में भव्य समारोह

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज के सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव और संकाय सदस्यों ने गांधी जी व शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी जी के जीवन से हमें नेतृत्व, सादगी और गरीबों के प्रति कर्तव्य निभाने की सीख मिलती है। उन्होंने गांधी जी का उल्लेख करते हुए कहा यदि मुझे दूसरा जन्म मिले तो मैं गरीबों के आँसू पोछना चाहूँगा। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री को सादगी और ईमानदारी का प्रतीक बताते हुए कहा कि डॉक्टरों को चिकित्सक के साथ-साथ शिक्षक की भूमिका निभाते हुए देश को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देना चाहिए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकुल सक्सेना ने कहा कि गांधी जी से हमें सच्ची निष्ठा और देशभक्ति का पाठ मिलता है। उन्होंने शास्त्री जी की सादगी का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री रहते हुए भी उन्होंने अपने पुत्र के एडमिशन फॉर्म में सरकारी कर्मचारी लिखा।


प्रॉक्टर डॉ. प्रमोद यादव, विभागाध्यक्ष नाक, कान, गला ने गांधी जी की एकता और आज़ादी के प्रति समर्पण की भावना को याद किया। उन्होंने शास्त्री जी की दृढ़ता का उदाहरण देते हुए कहा कि अमेरिका द्वारा खाद्यान्न आपूर्ति रोके जाने पर शास्त्री जी ने झुकने के बजाय देशवासियों से एक दिन उपवास रखने की अपील की और जय जवान, जय किसान का नारा दिया।
नर्सिंग प्रिंसिपल भास्कर ने गांधी जी को महात्मा की उपाधि देने वाले रविन्द्रनाथ टैगोर का उल्लेख किया और शास्त्री जी के जीवन से सादगी अपनाने की प्रेरणा लेने की बात कही। वहीं एमबीबीएस छात्र रामचरण ने गांधी और शास्त्री जी के जीवन से समर्पण व ईमानदारी सीखने की जरूरत पर जोर दिया।

कार्यक्रम में यूथ आइकन प्रवीण के संचालन में निश्चय पोटली वितरण कार्यक्रम भी हुआ, जिसके अंतर्गत इंड टीबी 2025 संकल्प को आगे बढ़ाते हुए टीबी विभागाध्यक्ष डॉ. मुकुल सक्सेना के सहयोग से मरीजों को पोटली दी गई। इसके साथ ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ. मनोज गुप्ता ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और समारोह का समापन किया। इस अवसर पर कॉलेज परिवार ने गांधी जी और शास्त्री जी के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण और सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


Spread the love

Related Posts

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को समेकित पोषक तत्व प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की दी गई जानकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम “खेत बचाओ अभियान” रबी वर्ष 2026 के अंतर्गत आज ग्राम बाला पकोली…


Spread the love

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *