वृक्षारोपण कार्यक्रम : मिशन शक्ति के हाथों नई पहल

Spread the love

अंबेडकर नगर।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (राजि.) के निर्देशानुसार अंबेडकर नगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला थाना अध्यक्ष ज्योति वर्मा ने पौधारोपण कर किया। पौधारोपण के दौरान पौधो पर पुष्प वर्षा भी की गई। महिला थाना परिसर में फलदार, छावदार व औषधि पौधे का रोपण किया गया। इस अवसर पर परिषद के जिला अध्यक्ष अजय कुमार उपाध्याय समेत पूरी टीम मौजूद रही।

दोपहर 12 बजे सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और पौधारोपण के माध्यम से “हरित प्रदेश, स्वच्छ प्रदेश” की संकल्पना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष अजय कुमार उपाध्याय ने कहा –
“वृक्ष ही जीवन का आधार हैं, इनका संरक्षण करना हम सबकी जिम्मेदारी है। आज लगाए गए पौधे भविष्य में छाया और जीवनदायी ऑक्सीजन देंगे।”

इस अवसर पर टीम के पदाधिकारियों दीपक वर्मा (जिला उपाध्यक्ष), अमित कुमार उपाध्याय, रविंद्र वर्मा (जिला सचिव), प्रमोद वर्मा (उपाध्यक्ष), हरिलाल प्रजापति (कोषाध्यक्ष), सुनील गौड़ (महासचिव), बाल गोविंद (सचिव) समेत अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को समेकित पोषक तत्व प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की दी गई जानकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम “खेत बचाओ अभियान” रबी वर्ष 2026 के अंतर्गत आज ग्राम बाला पकोली…


Spread the love

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *