ग्राम सचिवालय मझियार पर ताला लटकता देख मायूस होकर लौटे ग्रामीण

Spread the love

दुबौलिया, बस्ती। विकासखंड दुबौलिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत मझियार के राजस्व गांव भनखरपुर में स्थित ग्राम सचिवालय पर कार्यरत पंचायत सहायक संध्या यादव ड्यूटी से गायब रहती हैं । पंचायत सहायक के ड्यूटी से गायब रहने के कारण ग्राम सचिवालय मझियार पर ताला लटक रहा है । ग्राम सचिवालय पर ताला लटकता देख ग्रामीण मायूस होकर घर लौट गए । पंचायत सहायक संध्या यादव के मनचाहा ड्यूटी से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।
प्रदेश सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायतों में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने व पात्रों को घर बैठे लाभ देने के उद्देश्य ग्राम सचिवालय ( पंचायत भवन ) का निर्माण कराया है ।

प्रत्येक ग्राम सचिवालय (पंचायत भवनों ) पर पंचायत सहायक की नियुक्ति सरकारी शासनादेश के अनुसार किया गया है । ग्राम सचिवालय पर तैनात पंचायत सहायकों को सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक ग्राम सचिवालय पर रहकर सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के बारे में जानकारी देना है ग्रामीणों की छोटी बड़ी समस्याओं का निस्तारण करना है । जब ग्राम सचिवालय पर पंचायत सहायक ही ड्यूटी से गायब रहेंगे तो ग्राम पंचायत में सरकारी योजनाओं की जानकारी कौन देगा ? व ग्रामीणों की समस्याओं का कैसे निस्तारण होगा ? ग्राम सचिवालय पर समस्त अभिलेख उपस्थित रहता है एवं समस्त प्रमाण पत्र पंचायत सहायक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन होता है और सरकारी शुल्क देकर समस्त प्रमाण पत्र को प्राप्त किया जा सकता है ।

मीडिया पड़ताल में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सचिवालय मझियार पर ताला बराबर लगा रहता है और कभी-कभी ताला खुलता है और ग्राम सचिवालय पर कोई सरकारी अभिलेख उपलब्ध नहीं है । सरकारी कागजातों के लिए ब्लॉक दुबौलिया का चक्कर काटना पड़ता है । इस सम्बंध में ड्यूटी से गायब पंचायत सहायक संध्या यादव से फोन के माध्यम से जानकारी लेना चाहा तो पंचायत सहायक का फोन कवरेज क्षेत्र से बाहर निकला । उक्त प्रकरण खंड विकास अधिकारी दुबौलिया संदीप सिंह ने कहा कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी ।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *