सरकारी राशन की दुकान का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त

Spread the love

जांच में कोटेदार का हाईस्कूल का प्रमाण पत्र व अंक पत्र पाया गया फर्जी

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। भीटी तहसील क्षेत्र के विकासखंड भीटी की ग्राम पंचायत बनगांव में महिला कोटेदार प्रतिमा सिंह का सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) का लाइसेंस उप जिलाधिकारी भीटी धर्मेंद्र कुमार सिंह द्वारा तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व ग्राम पंचायत बनगांव में नए कोटेदार के रूप में प्रतिमा सिंह का चयन किया गया था। चयन के समय उन्होंने अपने लाइसेंस के साथ हाई स्कूल का प्रमाण पत्र और अंक पत्र संलग्न किया था।

हालांकि, गांव के एक व्यक्ति ने इस चयन को चुनौती दी और आरोप लगाया कि प्रतिमा सिंह द्वारा संलग्न किया गया हाई स्कूल का प्रमाण पत्र और अंक पत्र फर्जी है। शिकायत की जांच के बाद उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने पाया कि प्रतिमा सिंह का हाई स्कूल का अंक पत्र वास्तव में फर्जी था।

इस निष्कर्ष के आधार पर बुधवार को प्रतिमा सिंह का सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया।


Spread the love

Related Posts

संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान में दोपहिया वाहनों की जांच, बिना हेलमेट और तीन सवारी चलने वालों पर कार्रवाई

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए अकबरपुर कोतवाली पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में…


Spread the love

खबर छपते ही हरकत में आया तंत्र! मनरेगा घोटाले पर पर्दा डालने की कोशिश या बचाव की कवायद?

Spread the love

Spread the loveचकमार्ग पर काम न मिलने के खुलासे के बाद शुरू हुई खुदाई, ग्रामीण बोले ‘यह विकास नहीं, सबूत मिटाने की है कवायद प्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *