पैसे मांगने पर महिला से मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।महरुआ थाना क्षेत्र के जलालपुर सेहरा डेबवा गांव में एक महिला को उसके पिताजी द्वारा दिए गए पैसे मांगने पर दबंगों ने जमकर पीटा। महिला खुशबू पुत्री अमर बहादुर चौबे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह 7 अक्टूबर की शाम डेरी से दूध लेकर लौट रही थी, तभी गांव के पास शैलेंद्र पुत्र स्वर्गीय रामदुलार और महेश पुत्र रामाश्रय ने उसे गिराकर पीटा। हमले के दौरान उसके दोनों पैरों और गले के पीछे गंभीर चोटें आईं।

खुशबू ने बताया कि यह विवाद उसके पिताजी द्वारा हमलावरों को दिए गए पैसे को लेकर हुआ। जब वह पैसे लेने गई, तो दबंगों ने उसे धमकाया और कहा कि अगर वह फिर से पैसा मांगने आई तो जान से मार देंगे।

महरुआ थाना अध्यक्ष यादवेंद्र सोनकर ने पुष्टि की कि महिला की तहरीर पर नामजद मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।


Spread the love

Related Posts

अम्बेडकरनगर के आयुष पटेल ने रचा इतिहास, ISRO वैज्ञानिक में AIR-1 हासिल

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर (अवधी खबर)। जिले के लिए गर्व और खुशी की बड़ी खबर सामने आई है। ग्राम हाजीपुर, पोस्ट रामपुर मंगुराडिला निवासी आयुष पटेल ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन…


Spread the love

सचिव रजनी दुबे के आगे पंचायत भवन कलस्टर हुआ फेल

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बस्ती – विकासखण्ड कप्तानगंज में तैनात सचिव रजनी दूबे पर मनमानी ड्यूटी और नियमों की अनदेखी का आरोप लगा है। बीडीओ और एडीओ पंचायत द्वारा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *