सामुदायिक शौचालय की बदतर स्थिति, चूना ब्लीचिंग के नाम पर छलावा

Spread the love

अंबेडकरनगर(प्रमोद वर्मा)।
कटेहरी विकास खंड के रामपुर बनेथू गांव में सामुदायिक शौचालय की हालत इतनी बदतर हो गई है कि ग्रामीण इसके इस्तेमाल को जोखिम भरा मान रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एक माह से शौचालय का गड्ढा पूरी तरह चोक पड़ा हुआ है, जिससे इसका इस्तेमाल लगभग असंभव हो गया है।

शौचालय के आस-पास घास-फूस उग आई है, वहीं साँप और बिच्छू शौच के लिए जाने वाले ग्रामीणों के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति विशेष रूप से खतरनाक है। साथ ही, जनपद में डेंगू के मरीज भी सामने आ रहे हैं, जिससे साफ-सफाई की स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि चूना-ब्लीचिंग के नाम पर कई बार धनराशि खर्च की गई, लेकिन वास्तव में कभी नालियों में छिड़काव नहीं हुआ। शौचालय की सीट और बेसिंग भी पूरी तरह से खराब पड़ी हुई है, जिससे इसके प्रयोग में परेशानी हो रही है और ग्रामीण असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की सफाई और रखरखाव पूरी तरह से ठप हो चुका है। प्रशासन की अनदेखी के कारण इस सार्वजनिक सुविधा का महत्व खत्म होता जा रहा है और गांव की स्वच्छता प्रभावित हो रही है।

स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि तत्काल शौचालय की मरम्मत और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, उन्हें यह भी आश्वासन चाहिए कि भविष्य में ऐसी अनदेखी न हो और गांव के लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ शौचालय की सुविधा उपलब्ध हो सके।

यह मामला कटेहरी विकास खंड के रामपुर बनेथू गांव का है, जहां ग्रामीण अपनी आवाज बुलंद कर चुके हैं और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।


Spread the love

Related Posts

युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, मोबाइल-पर्स गायब

Spread the love

Spread the loveमेला देखने निकला था 24 वर्षीय जय सिंह, मौत की वजह पर सस्पेंस; जिले में लगातार मिल रहे शवों से उठ रहे कानून-व्यवस्था पर सवाल अवधी खबर संवाददाता…


Spread the love

23 अक्टूबर से शुरू होगी श्रीरामलीला, 29 तक चलेगा मंचन

Spread the love

Spread the love1987 से लगातार हो रहा आयोजन, धार्मिक लीलाओं के साथ अंतिम दो दिन होंगे नाट्य कार्यक्रम प्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)। भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीरामलीला समिति…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *