पोल्ट्री फार्म पर नकाबपोश अराजक तत्वों का हमला: सीसी कैमरे व टीन शेड तोड़ा, वारदात कैमरे में कैद

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। थाना अहिरौली क्षेत्र के खेंवार गांव में अराजक तत्वों द्वारा एक पोल्ट्री फार्म पर तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर शिकायतकर्ता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता बिक्रम सिंह उर्फ बिक्की ने बताया कि 6 अक्टूबर को गांव में रामलीला कार्यक्रम चल रहा था, जिसकी वजह से वे अपने पोल्ट्री फार्म पर नहीं जा सके। देर रात जब रामलीला समाप्त होने के बाद फार्म पहुंचे तो देखा कि बाहर लगे सीसी कैमरे और टीन शेड को अराजक तत्वों ने तोड़कर छतिग्रस्त कर दिया है।

दरवाजा खोलकर जब कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक की गई तो उसमें दो नकाबपोश युवक लाठी-डंडों से लैस होकर आते हुए दिखाई दिए, जिन्होंने कैमरे पर वार कर उसे तोड़ दिया और साथ ले गए।

घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस को तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। अब देखना यह होगा कि अहिरौली पुलिस सीसी कैमरे में कैद अराजक तत्वों की पहचान कर कब तक कार्रवाई करती है।


Spread the love

Related Posts

स्वच्छ भारत मिशन पर सवाल! महीनों से बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय, सफाई व्यवस्था भी बदहाल

Spread the love

Spread the loveप्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर (अवधी खबर) । जिले में स्वच्छ भारत मिशन की जमीनी हकीकत सरकारी दावों से बिल्कुल अलग नजर आ रही है। कहीं सामुदायिक शौचालय महीनों…


Spread the love

पेट दर्द के इलाज में इंजेक्शन के बाद किशोरी की मौत, जांच के बीच बीके मेडिकल स्टोर सील

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाताअम्बेडकरनगर( प्रमोद कुमार वर्मा)। जिले के बरधाभिरा गांव में 13 वर्षीय किशोरी की इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *