संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत मामले में प्रेमिका समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

टांडा अंबेडकरनगर।
अलीगंज थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले 20 वर्षीय युवक के शव मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस प्रकरण में तथाकथित प्रेमिका, उसके भाई तथा माता-पिता के विरुद्ध हत्या एवं साक्ष्य छुपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हैंगिंग (फांसी लगना) बताया गया है। मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के आसोपुर बगिया (बलुवाहवा पोखरा) का है, जहां बीते मंगलवार की देर रात कुनाल चौहान उर्फ रोहित (20 वर्ष) पुत्र जगदीश चौहान का शव बेल के पेड़ से लटकता हुआ मिला था।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। परिजनों ने प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की थी। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अलीगंज गंज धुरहैइया मोड़ पर टांडा-अयोध्या मार्ग जाम कर दिया और हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। मौके पर पहुंचे सीओ टांडा शुभम कुमार ने मौके पर पहुँचकर समझाया और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

परिजनों के अनुसार, मृतक रोहित चौहान मंगलवार की रात साइकिल से बलुवाहवा पोखरा में रामलीला देखने गया था। रात करीब 10:20 बजे एक युवती का फोन आया कि अपने भाई को बचा लो, नहीं तो मेरे घर वाले मार देंगे। इसके बाद परिजन खोजबीन में निकल पड़े। उन्होंने कई बार रोहित और उस युवती दोनों को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।


इसी बीच मृतक के मोबाइल से उसके दोस्त सुनील पांडेय (नेहरू नगर, टांडा) के फोन पर एक संदेश आया बलुवाहवा पोखरा पर बाबूलाल की बगिया में मुझसे आकर मिलो। कुछ देर बाद ही रोहित का शव पेड़ से लटकता मिला।

थाना प्रभारी अलीगंज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण फांसी लगना आया है। मामले की विवेचना हर पहलू से की जा रही है। उन्होंने कहा कि हत्या व साक्ष्य छुपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करेगी।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *