अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम आज

Spread the love

जाफरगंज, अंबेडकरनगर।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज संत जोसेफ इंटर कॉलेज, खढ़वा नगवां, जाफरगंज में किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम मिलान उत्तर प्रदेश एवं जन विकास केंद्र भितरीडीह के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। केंद्र की सचिव गायत्री ने बताया कि “सशक्त नारी, सशक्त समाज” की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम में जाफरगंज और आसपास के गांवों से 200 से अधिक किशोरी बालिकाएं भाग लेंगी।

कार्यक्रम प्रभारी मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन उत्तर प्रदेश कोएलिशन टू इम्पावर गर्ल्स के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसमें बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और नेतृत्व निर्माण जैसे विषयों पर जागरूक किया जाएगा।

इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा किशोरियों को आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और सामाजिक नेतृत्व की दिशा में प्रेरित किया जाएगा, ताकि वे समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभा सकें।


Spread the love

Related Posts

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का बड़ा फैसला!धार्मिक समिति का गठन, मंदिर के सभी धार्मिक अनुष्ठानों का करेगी संचालन

Spread the love

Spread the loveअवधी ख़बर संवाददाता अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा की गई। ट्रस्ट ने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के…


Spread the love

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *