युवक ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, गांव में छाया मातम — कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर।
जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के सोनहरा लालापुर गांव में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। गांव के 28 वर्षीय युवक अंकित वर्मा उर्फ अरविंद पुत्र रामतीरथ ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही परिजन कमरे की ओर दौड़े, जहां अंकित खून से लथपथ पड़े मिले।

मृतक अंकित वर्मा चार वर्ष पूर्व विवाहित हुए थे और उनकी तीन वर्ष की एक पुत्री है। परिवार में माता-पिता, पत्नी और बेटी सहित पांच सदस्य हैं। चार बहनों की शादी पहले ही हो चुकी है।

परिवार के अनुसार, शनिवार रात भोजन करने के बाद अंकित अपने कमरे में सोने चले गए। कुछ देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई। जब परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, तो अंकित मृत अवस्था में मिले। उनके पास लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक पड़ी थी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बंदूक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से आत्महत्या की है, घटना के कारणों की जांच जारी है।

इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं, वहीं ग्रामीण भी इस घटना से सदमे में हैं। लोग आपस में चर्चा कर रहे हैं कि आखिर अंकित ने यह कदम क्यों उठाया।

पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और परिवार के सदस्यों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

शव का पोस्टमॉर्टम कराए जाने के बाद परिवार ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर माहौल गमगीन है।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *