डा. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर समाजवादियों ने किया नमन

Spread the love

बस्ती। समाजवादी आन्दोलन के अगुवा डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी पुण्य तिथि पर याद किया गया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने डा. लोहिया के विचारों पर प्रकाश डालते हुये उन्हें नमन् किया।

समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि डा. लोहिया ने आजाद भारत में सत्ता से सवाल पूछना सिखाया और सत्ता के खिलाफ रहकर भारतीय राजनीति के साथ भारतीयों के मन-कर्म पर गहरा प्रभाव छोड़ा। वह हमेशा समाज और सरकार को एक साथ, एक रास्ते पर और एक समान बनाने के लिए कार्य करते रहे। उनका समाजवाद विश्व इतिहास से सीखते हुए भारतीय सभ्यता, भारतीय संस्कृति और भारतीय मानवतावाद से प्रभावित था।

पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ जावेद पिण्डारी, मो. स्वाले, समीर चौधरी, मो. सलीम, आर.डी. निषाद, रामशंकर निराला, अरविन्द सोनकर, ने कहा कि लोहिया भारतीय राजनीति में गैर कांग्रेसवाद के शिल्पी थे। उन्हे देश में गैर-कांग्रेसवाद की अलख जगाने वाले नेता के तौर पर जाना जाता है। डा. लोहिया चाहते थे कि दुनियाभर के सोशलिस्ट एकजुट होकर मजबूत मंच बनाए। उन्होने जनहित के सवालों को लेकर आजीवन संघर्ष किया।

वक्ताओं ने कहा कि राममनोहर लोहिया प्रखर चिंतक तथा समाजवादी राजनेता थे। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान और स्वतंत्रता के बाद ऐसे कई नेता हुए, जिन्होंने अपने दम पर शासन का रुख बदल दिया उनमें से ही एक थे राममनोहर लोहिया। अपनी प्रखर देशभक्ति और समाजवादी विचारों के कारण डॉ. लोहिया ने अपने विरोधियों के बीच भी अपार सम्मान हासिल किया।
डा. राम मनोहर लोहिया के पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय गौतम, भोला पाण्डेय, युनुस आलम, धर्मराज यादव डब्लू, अखिलेश यादव, प्रवीण पाठक, शैलेन्द्र दूबे, राजेन्द्र चौधरी, मो. हारिस, गौरीशंकर यादव, श्याम यादव, अकबरअली, राम उजागिर वर्मा, संदीप यादव, लालमन यादव, दाउद खान, जयराज यादव, गोविन्द, इरशाद खान, सलमान के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *