दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्ति हुए गंभीर रूप से घायल ।

Spread the love


बस्ती। रविवार की दोपहर, शिवपुर वॉटरगंज रोड,गौर बस्ती के पास, कमलसिया, शिवपुर,गौर बस्ती के रहने वाले पंकज गौतम 26 वर्ष और चमन कुमार 16 वर्ष पुत्र कन्हैयालाल,जो अपनी बाइक से जोगिया चौराहे से भीटिया बस्ती किसी रिश्तेदार के वहां मिलने जा रहे थे,तभी रास्ते में सामने से आ रही बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई गए, जिससे दोनों बाइक सवार के लोग घायल हो गए। दूसरे बाइक सवार हलकी-फुलकी चोट आई और वह अपनी बाइक लेकर वहां से भाग निकले। मौके पर मौजूद राहगीर एक व्यक्ति ने एंबुलेंस के लिए 108 नंबर पर कॉल करके घटनास्थल की जानकारी दी साथ ही 112 को भी सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही 108 की एंबुलेंस UP32FG0709 के कार्यरत पायलट मनजीत एवं ईएमटी मनोज कुमार बिना देर किये घटनास्थल के लिए की तरफ चल दिए और कुछ ही मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गए और तत्काल घायलों को एंबुलेंस में शिफ्ट किया। रास्ते में घायलों की हालत गंभीर देखते हुए,ईएमटी मनोज कुमार ने 108 कंट्रोल रूम में मौजूद ईआरसीपी डॉक्टर को घायल के बारे में जानकारी दी गई।

पंकज के सर एवं पैर में गंभीर चोट आई, जिसको ईएमटी मनोज द्वारा ईआरसीपी डॉक्टर की सलाह पर एंबुलेंस में उपस्थित मेडिकल उपकरण मदद और घायल का फर्स्ट एड द्वारा प्राथमिक उपचार और आवश्यक दवाओं का उपयोग करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *