
अवधी खबर संवाददाता
अम्बेडकरनगर।
जनपद के बेवाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस 161वे पर बेवाना थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, एसडीएम सदर अरविंद त्रिपाठी सीओ सिटी देवेंद्र मौर्य तहसीलदार सदर व अन्य टीमों द्वारा प्रयागराज की यात्रा कर रहे साधु संतों एवं श्रद्धालुओं को तहरी प्रसाद व पानी उपलब्ध कराया गया।इस कार्य को देखकर श्रद्धालुओं ने उत्तर प्रदेश पुलिस के इस सेवा भाव की प्रशंसा की और आगे अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुए।





