मनमाने ढंग से जबरन करा दिया गया आबादी में नाली निर्माण

Spread the love

नायब तहसीलदार पर पीड़ित ने विपक्षी से प्रभावित होने का लगाया आरोप

अवधी खबर संवाददाता
आलापुर (अम्बेडकर नगर)
।तमाम शिकायतों के बावजूद भी तहसील एवं पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में आबादी की भूमि से जबरन नाली निर्माण कराए जाने की शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई है
मामला आलापुर तहसील क्षेत्र के भदया का है गांव निवासी जौवाद पुत्र गफूर ने जिलाधिकारी सहित उच्च अधिकारियों को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि मेरी आबादी की भूमि पर नायब तहसीलदार की मौजूदगी में विपक्षी द्वारा जबरन नाली निर्माण करा दिया गया शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि मेरी आबादी की भूमि में कभी कोई नाली नहीं थी लेकिन विपक्षियों द्वारा तहसील कर्मियों को मिलाकर जबरन नाली बनवाया गया है यही नहीं विपक्षियों के प्रभाव में पुलिस द्वारा नाली निर्माण होने तक पीड़ित एवं उसके भाई को थाने पर बैठाया गया तथा विरोध करने पर फर्जी मुकदमे मे फसाये जाने की धमकी भी दी गई।

जिससे पूरा परिवार दहशत में है उच्च अधिकारियों को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़ित द्वारा कहा गया है कि अगर इसी तरह से शिकायत करते रहोगे तो पूरे परिवार को फर्जी मुकदमे में फसा कर जीवन बर्बाद कर देंगे यही नहीं नायब तहसीलदार द्वारा भी नाली निर्माण रोके जाने पर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी दी गई इस बाबत तहसीलदार आलापुर धर्मेंद्र यादव ने बताया कि नाली निर्माण अंडर ग्राउंड कराई गई है उससे पीड़ित का कोई नुकसान नहीं है तहसील क्षेत्र के भदया गांव निवासी जौवाद द्वारा पहले ही विपक्षियों द्वारा नाली निर्माण कराए जाने की आशंका जताते हुए शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था तहसील प्रशासन ने जौवाद के शिकायत पत्र पर रिपोर्ट लगाया है कि यह आबादी की भूमि वर्ग 6 है जिससे नाली निर्माण बिना दोनों पक्ष की सहमति से कराया जाना संभव नहीं है और शिकायतों का इस तरह निस्तारण कर दिया गया और मौके पर तहसील कर्मियों की मौजूदगी में नाली निर्माण भी करा दिया गया।

जिससे तहसील कर्मियों की भूमिका पूरी तरह से संदिग्ध है जहां एक तरफ शिकायतों के निस्तारण मे दिखाया जा रहा है कि आबादी की भूमि बिना सहमति के नाली निर्माण कराया जाना संभव नहीं है वहीं पर तहसील प्रशासन द्वारा पुलिस की मदद से बैठकर नाली निर्माण कराया गया जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें तहसील के एक अधिकारी द्वारा मौके पर बैठकर नाली निर्माण कराया गया है इस बाबत उप जिलाधिकारी आलापुर सुभाष सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया था मैं गया था नाली निर्माण कहां कराया गया है इस बारे में जानकारी करके आवश्यक कार्यवाही की जाएगी


Spread the love

Related Posts

प्रदीप यादव का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन, जिले का बढ़ाया मान

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर के प्रदीप यादव का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन, जिले का बढ़ाया मान अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जिले के टांडा क्षेत्र के केदारनगर स्थित मुजाहिदपुर निवासी…


Spread the love

अग्निकांड के विवेचना पर सवाल, ग्रामीणों ने सीओ से जांच कराने की उठाई मांग

Spread the love

Spread the loveमहिला के अंतिम संस्कार के दौरान घर में खड़ी कार में आग लगाने के मामले में 22 नामजद समेत 20 अज्ञात पर दर्ज हुआ था मुकदमा, ग्रामीण बोले…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *