कमरिया बाबा मंदिर सेवा ट्रस्ट की तरफ से रामायण पाठ व विशाल भंडारे का किया गया आयोजन

Spread the love

अयोध्या (राजू निषाद अवधी खबर)विकासखंड तारुन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत तारडीह तमसा तट पर स्थित कमरिया बाबा मंदिर सेवा ट्रस्ट की तरफ से प्राचीन मंदिर पर रामायण पाठ करने के बाद ट्रस्ट के द्वारा विशाल भंडारे व कंबल वितरण किया गया। बाबा कमरिया धाम पर प्राचीन काल से राम सीता का मंदिर विराजमान है यहां पर दूर-दूर से लोग दर्शन पूजन करने आया करते हैं जो काफी जर्जर अवस्था में थी। वर्तमान समय में भारत सरकार के द्वारा पौराणिक स्थलों को खोज कर जीर्णोद्धार किया जा रहा है। पर्यटन विभाग के द्वारा बाबा कमरिया दास मंदिर को एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई जिसमें से 60 लाख रुपए धनराशि जारी कर दिया गया है। जो कि कार्य प्रारंभ हो चुका है जिसमें मिलने वाली सुविधाएं यात्री शेड, शौचालय, बेंच, इंटरलॉकिंग, टाइल्स, चबूतरा और सोलर लाइट आदि सुविधाएं विकसित की जाएगी। जिसका जायजा लेने पहुंचे रुदौली के विधायक रामचंद्र यादव जो कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भी रहे। उन्होंने बताया कि हमारी उत्तर प्रदेश की सरकार पर्यटन पर विशेष ध्यान दे रही है और जहां-जहां आवश्यकता लग रही है।

रामायण कालीन स्थलों को खोज कर उसका विकास किया जा रहा है। जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद किया। विशिष्ट अतिथि इंजीनियर रवि तिवारी क्षेत्रीय संयोजक विदेश संपर्क विभाग मौजूद रहे उन्होंने बताया कि हमारे प्रदेश कि जितनी भी प्राचीन धरोहर है उनको सजाने संवारने का कार्य हमारे योगी सरकार बहुत ही सुंदर ढंग से कर रही है। जो आसपास के क्षेत्र को रामचौरा, भारत कुंड नंदीग्राम, सीता कुंड, अन्य धार्मिक स्थलों को सजाने संवारने का कार्य चल रहा है। कार्यक्रम के आयोजक शशि यादव सामाजिक कार्यकर्ता ने विधायक व सरकार से नदी के लिए पुल की मांग की। मंदिर सेवा ट्रस्ट के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन कर कंबल भी वितरित किया गया जिसमें महिलाओं व बुजुर्गों की अधिक संख्या देखी। क्षेत्र के लोगों ने पर्यटन विभाग के द्वारा चल रहे कार्यों प्रशंसा की और साथ ही सरकार से तमसा तट पर आने-जाने के लिए पुल की मांग विधायक जी से की। कार्यक्रम के संचालक विजेंद्र दुबे जिला संयोजक, संस्थापक ट्रस्टी प्रियंवदा, व्यवस्थापक रीता यादव, संरक्षक गुड़िया यादव, सदस्य रामकुमार यादव, हीरालाल यादव पहलवान, लालजी यादव, राजेंद्र यादव, विजय यादव, बबलू यादव, विक्की यादव, राकेश यादव, अंकुर यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय यादव, अरविंद यादव व अन्य उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *