डीएम एसपी ने भदेश्वरनाथ शिव मंदिर पहुंचकर महाशिवरात्रि के मेले की चल रही तैयारियों का लिया जायजा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
बस्ती।
जिले में महाशिवरात्रि के मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने बिल्कुल कमर कस रखी है जिलाधिकारी रवीश कुमार गुप्ता व पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन कार्यवाहक सीओ सदर शुभेन्दु सिंह के साथ बाबा भदेश्वरनाथ शिव मंदिर का निरीक्षण कर सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आपको बता दें कि शिवरात्रि के मेले में श्रद्धालुओं के सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबन्ध किए जा रहे हैं जिला प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरों कि स्थापना ड्रोन कैमरों से निगरानी तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती का निर्णय लिया है और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। यातायात व्यवस्था को सरल बनाने के लिए विशेष पार्किंग क्षेत्र भी बनाए जायेंगे साथ ही श्रद्धालुओं कि सुविधा के लिए मन्दिर परिसर में साफ सफाई व शुद्ध पेयजल निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की जाएगी।

साथ ही आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए चिकित्सक व स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी जिलाधिकारी रवीश कुमार गुप्ता ने कहा कि महाशिवरात्रि आस्था का प्रतीक है और मेले में शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने आश्वासन दिया है कि सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम ससमय पूर्ण कर लिया जाएगा ताकि श्रद्धालु गण निर्भीक होकर बाबा भदेश्वरनाथ का दर्शन पूजन कर सकें जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि मेले के दौरान किसी भी प्रकार कि अव्यवस्था न होने पाए और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार कि असुविधा न होने पाए।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *