दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों सवार गंभीर रूप से घायल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। भीटी-महरुआ मार्ग पर ब्लॉक तिराहे के पास शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, पुरानी भीटी निवासी 25 वर्षीय अर्जुन सोनी सड़क किनारे खड़े थे, तभी मदार भारी निवासी 42 वर्षीय राम हरीश अपनी बाइक से तेज रफ्तार में आते हुए उनकी बाइक से जा टकराए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीटी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अर्जुन सोनी को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर और राम हरीश को मंडलीय चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया गया।

थानाध्यक्ष भीटी अमित कुमार पांडे ने बताया कि दोनों घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है, मामले की जानकारी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *