शादी से पहले युवती की रहस्यमयी मौत, मंगेतर पर हत्या का आरोप — क्षेत्र में सनसनी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

सुल्तानपुर।
जनपद के कोतवाली जयसिंहपुर क्षेत्र के टिहसा गांव में शादी से पहले हुई एक युवती की रहस्यमयी मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतका के परिजनों ने उसके मंगेतर पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सूरज पुत्र स्वर्गीय अर्जुन हरिजन, निवासी टिहसा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन मोनी की शादी लगभग आठ माह पूर्व अमन पुत्र रामसूरत निवासी दुबौलिया मुनेश्वर तिवारी का पुरवा, थाना तारुन (अयोध्या) के साथ तय हुई थी।

प्रार्थी के मुताबिक, 15 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब 10:30 बजे, मोनी खेत में लकड़ी काटने गई थी। इसी दौरान उसका मंगेतर अमन वहां पहुंचा और उसे साथ लेकर तालाब की ओर चला गया। आरोप है कि अमन ने तालाब के पास मोनी की हत्या कर शव पानी में फेंक दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, मृतका के बड़े पिता मल्हू पुत्र स्व. सतायन ने अमन और मोनी को तालाब की तरफ जाते हुए देखा था। देर शाम जब मोनी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तालाब से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश व्याप्त है। निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। वहीं सनातनी सुरेंद्र यादव ने भी परिजनों से मिलकर सहयोग का आश्वासन दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *