लाखों रुपए कीमती सरकारी शीशम के पेड़ गायब, दो दिन बाद भी पुलिस-वन विभाग खाली हाथ

Spread the love

पुलिस पिकेट और रात्रि ड्यूटी में सिपाहियों की तैनाती के बावजूद नहीं लगी भनक

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत हैदरगंज मार्ग पर सड़क किनारे लगे सरकारी लाखों रुपये कीमत के शीशम के तीन पेड़ों की कटान और चोरी के दो दिन बाद भी पुलिस और वन विभाग खाली हाथ हैं। अब तक न तो चोरी हुई लकड़ी बरामद हो सकी है और न ही इसमें शामिल गिरोह का सुराग लग पाया है।

जानकारी के अनुसार, घटना 15/16 अक्टूबर की रात की है। भीटी-हैदरगंज मार्ग किनारे स्थित सरकारी तीन सूखे शीशम के पेड़ रात में काट लिए गए। हैरानी की बात यह है कि भीटी चौराहे पर पुलिस पिकेट और रात्रि ड्यूटी में सिपाहियों की तैनाती के बावजूद पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

सूत्रों के मुताबिक, लकड़ी को रात करीब 2 बजकर 26 मिनट पर हैदरगंज मार्ग से होते हुए भीटी चौराहे की ओर एक पिकअप वाहन से ले जाया गया, जिसकी तस्वीरें एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। बावजूद इसके, पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों भीटी क्षेत्र में लकड़ी माफिया सक्रिय हैं। रातों-रात पेड़ काटकर ट्रक में भर ले जाते हैं और कई स्थानों पर अवैध अड्डी बनाकर लकड़ी की बिक्री अन्य जनपदों व प्रांतों में करते हैं।

तीन सरकारी पेड़ों की कटान और चोरी के बाद भी न पुलिस और न ही वन विभाग को भनक लगना, दोनों विभागों की भूमिका पर सवाल खड़े करता है। लोगों का कहना है कि लाखों रुपये की इस लकड़ी के खेल में विभागीय मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता।

वही जब इस संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी उमेश तिवारी से बात करने का प्रयास किया गया तो उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया।

वही सीओ भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि मामले में सीसीटीवी फुटेज वन विभाग व पुलिस खगाल रही हैं जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *