लाइसेंसी आरा मशीन पर अवैध लकड़ी की चिराई, विभागीय मिलीभगत से चल रहा कारोबार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
जनपद में अवैध लकड़ी कटान और चिराई का धंधा वन विभाग की मिलीभगत से खुलेआम चल रहा है। ताजा मामला टांडा ब्लॉक अंतर्गत रामपुर विहरोजपुर स्थित लाइसेंसी आरा मशीन का है, जिसे राम प्रताप पुत्र राम सुमेर द्वारा संचालित किया जा रहा है।
इस आरा मशीन पर आम, नीम और गूलर जैसी लकड़ियों का अवैध रूप से चिरान बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। यह पूरा खेल कथित रूप से प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) और विभाग के अन्य अधिकारियों की मिलीभगत से संचालित हो रहा है।

मामला तब उजागर हुआ जब मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे और मशीन के अंदर अवैध लकड़ी की चिराई होते हुए देखी। इस दौरान मौके पर मौजूद संचालक के बेटे ने खुद कबूल किया कि वह वन विभाग के छोटे-बड़े अधिकारियों को नियमित रूप से पैसा देता है, जिसके बाद उसे बिना परमिट के लकड़ी चिराने की खुली छूट मिल जाती है।

जब पत्रकारों ने उससे लकड़ी की वैधता और परमिट के बारे में पूछा तो वह भड़क उठा और विभागीय अधिकारियों को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह डीएफओ तक पैसा पहुंचाता है, हालांकि राशि का खुलासा करने से बचता रहा।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और औपचारिक कार्रवाई शुरू की। हालांकि, यह खेल जनपद के अन्य लाइसेंस धारी आरा मशीनों पर चल रहा है।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *