संगठन की एकता ही समाज की पहचान : डॉ. ज्योत्सना सिंह

Spread the love

श्री राजपूत करणी सेना के उत्तर प्रदेश मातृ शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना सिंह ने किया लखनऊ जिलाध्यक्ष का मनोनयन

अवधी खबर संवाददाता

पीजीआई,लखनऊ। श्री राजपूत करणी सेना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक महत्वपूर्ण बैठक एवं नियुक्ति समारोह का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना सिंह के नेतृत्व में किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक एकता और युवाओं के सशक्तिकरण पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. ज्योत्सना सिंह ने किरण सिंह, निवासी एसएस-85, कानपुर रोड, सेक्टर जी, एलडीए कॉलोनी, लखनऊ को श्री राजपूत करणी सेना मार्त शक्ति लखनऊ जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया।

यह नियुक्ति राष्ट्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार राज्य स्तर पर संगठन के विस्तार की प्रक्रिया के तहत की गई।
इस अवसर पर डॉ. ज्योत्सना सिंह ने कहा कि राजपूत करणी सेना सामाजिक समानता, संघर्ष और गौरव की प्रतीक संस्था है।संगठन की एकता से हम समाज के हर वर्ग तक सम्मान और न्याय का संदेश पहुँचा सकते हैं।

युवाओं और मातृ शक्ति की सक्रिय भागीदारी से संगठन और मजबूत होगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष (पुरुष विंग) दुर्गेश सिंह दीपू सहित विभिन्न जिलों से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने संगठन की मजबूती और सामाजिक एकता के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।अंत में जय माँ करणी के गगनभेदी नारों से पूरा सभागार गूंज उठा।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *