देश की एकता के प्रतीक सरदार पटेल की जयंती पर भाजपा निकालेगी सद्भावना पदयात्राएं

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर । लौह पुरुष भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर भाजपा विभिन्न प्रकार की कार्यक्रम आयोजित करने वाली है। जिसके सम्बन्ध में शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में मुख्य अतिथि एस सी/एस टी आयोग अध्यक्ष बैजनाथ रावत की उपस्थिति और भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता में योजना बैठक सम्पन्न हुई।


योजना बैठक में मुख्य अतिथि बैजनाथ रावत ने कहा कि भारत रत्न लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल देश की एकता और अखंडता के सूत्रधार थे। सरदार पटेल ने देश में कई रियासतों को विलय करवाकर देश को विशाल स्वरूप में खड़ा किया था। सरदार पटेल की देश भक्ति और देश के प्रति समर्पण की कार्यों से जन जन को बताया जाना चाहिए। राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रतिमूर्ति थे सरदार पटेल जी।


योजना बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने सरदार बल्लभ भाई पटेल द्वारा देश हित में किए गए राष्ट्रवादी कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए उनके 150 वीं जयंती पर लोक सभा स्तर से लेकर बूथ स्तर तक की कार्ययोजना तैयार किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बैठक में पटेल जी की जयंती पर कार्यक्रमों की श्रृंखला के क्रम में विधान सभाओं की सद्भावना पद यात्रा की रूप रेखा बनवाया।

जिसके अनुसार अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र की एम एल सी डॉ हरिओम पाण्डेय और विनय पाण्डेय के संयोजन में 15 नवंबर को, कटेहरी विधान सभा क्षेत्र की विधायक धर्म राज निषाद और संजय सिंह के संयोजन में 10 नवंबर को, टांडा विधान सभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी कपिलदेव वर्मा और रमेश चंद्र गुप्ता के संयोजन में 24 नवंबर को, जलालपुर विधान सभा क्षेत्र की पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय और पंकज वर्मा के संयोजन में 19 नवंबर को, आलापुर विधान सभा क्षेत्र की पूर्व विधायक त्रिवेणी राम और सुमन पाण्डेय के संयोजन में 21 नवंबर को पद यात्रा निकाला जाएगा।

जनपद मुख्यालय की पटेलनगर के सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा से 31 अक्टूबर को सुबह रन फार यूनिटी दौड़ निकाल कर सरदार पटेल को याद किया जाएगा। विधान सभाओं की पद यात्रा 2 – 2 किलोमीटर की चार खण्ड में कुल 8 किलोमीटर की यात्रा निकालने की रूप रेखा को अन्तिम रूप दिया गया।
संचालन जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव ने किया।


योजना बैठक में मुख्य रूप से एम एल सी डॉ हरिओम पाण्डेय,विधायक धर्म राज निषाद, पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी , पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी , जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह , मनोज मिश्र , डॉ रजनीश सिंह , रमेश चंद्र गुप्ता , विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू , जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव , सुरेश कन्नौजिया , जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय , जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद , दीपक तिवारी , विनय पाण्डेय , पंकज वर्मा , सुनील पासवान , बजरंगी पाठक ,आनंद श्रीवास्तव , राम किशोर राजभर आदि शामिल रहे।


Spread the love

Related Posts

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, मोबाइल-पर्स गायब

Spread the love

Spread the loveमेला देखने निकला था 24 वर्षीय जय सिंह, मौत की वजह पर सस्पेंस; जिले में लगातार मिल रहे शवों से उठ रहे कानून-व्यवस्था पर सवाल अवधी खबर संवाददाता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *