महरुआ थाने की कार्य प्रणाली सवालों के घेरे में 10 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, पीड़िता ने फिर लगाई न्याय की गुहार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर।
महरुआ थाना क्षेत्र के सुखईपुर गांव में हुई चोरी की वारदात ने ग्रामीणों में सनसनी फैला दी है। पीड़िता पुष्पा शुक्ला पत्नी अजय कुमार शुक्ला ने आरोप लगाया है कि उसके घर का ताला तोड़कर चोरों ने कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

पुष्पा शुक्ला ने बताया कि 14 अक्टूबर को जब वह अपने घर पहुंची तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर रखे सामान की जांच करने पर पता चला कि लगभग दो कुंतल गेहूं, एक कुंतल सरसों, कुछ नगद रुपए, तथा पीतल और जस्ता के बर्तन चोरी हो गए हैं।

पीड़िता ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि गांव के ही कृष्ण कुमार पुत्र स्वर्गीय रामकुबेर ने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उसके अनुसार, चोरी वाले दिन कृष्ण कुमार को उसके घर के आसपास रेकी करते हुए देखा गया था, और रात में उसने मौका पाकर चोरी की।

पुष्पा शुक्ला ने आगे बताया कि घटना के बाद से कृष्ण कुमार की आर्थिक स्थिति अचानक बदली हुई दिख रही है — जो पहले रोजमर्रा के खर्च में मुश्किल से गुजर करता था, अब वह लगातार शराब की पार्टियां कर रहा है और दुकानों पर खूब खर्च कर रहा है।

महिला ने बताया कि 15 अक्टूबर को इस मामले की लिखित शिकायत थाने में दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से निराश होकर उसने आज थाना समाधान दिवस पर दोबारा शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष महरुआ थाना इंचार्ज सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि, मामले की जानकारी है, जांच कराई जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लगातार शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में नाराजगी, अब देखना होगा कि पुलिस कब लूटे गए सामान और आरोपी तक पहुंचती है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *