ट्रैक्टर की टक्कर से हुई थी किसान की मौत, पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
भीटी थाना क्षेत्र में बीते अगस्त माह में हुए सड़क हादसे में किसान की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला थाना भीटी क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर रण्डौली का है। मृतक की पत्नी सुमन निषाद द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, उनके पति मोहन निषाद उर्फ अर्जुन 5 अगस्त 2025 को अपने घर से मिझौड़ा बाजार यूरिया खाद लेने गए थे। खाद न मिलने पर वे घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम भगवानपट्टी स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास समय करीब दोपहर 2:20 बजे एक ट्रैक्टर चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर चालक ने वाहन रोकने के बजाय मृतक के ऊपर से ट्रैक्टर चढ़ाकर फरार हो गया, जिससे मौके पर ही मोहन निषाद की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि यह ट्रैक्टर भट्ठा मालिक राहुल वर्मा के भट्ठे से राविस लेकर लौट रहा था।

प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज की और मुखबिर की सूचना पर वाहन चालक मायाराम वर्मा पुत्र गुरु प्रसाद निवासी सीमाई करी रात, थाना कोतवाली अकबरपुर को सेनपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।

थाना भीटी प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी चालक को जेल भेज दिया गया है, जबकि ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गांव में घटना के बाद से परिजनों में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *