अयोध्या से जदयू के संगठन विस्तार का शंखनाद, 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

Spread the love

प्रियंका वर्मा

अयोध्या। जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश की प्रांतीय बैठक अयोध्या स्थित रामा इन होटल में प्रदेश अध्यक्ष श्री अनूप पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के संगठन प्रभारी कैबिनेट मंत्री माननीय श्री श्रवण कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक को संबोधित करते हुए श्रवण कुमार ने उत्तर प्रदेश में संगठन को नई मजबूती देने के उद्देश्य से राज्यव्यापी सदस्यता अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया।


उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश भर में 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे 15 फरवरी 2026 तक हर हाल में पूरा किया जाएगा। सभी जनपदों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सदस्यता अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रसीदें समय से जमा कर लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करें। श्रवण कुमार ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड की नीतियां गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के हितों से जुड़ी हैं और इन्हें जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।

उन्होंने जानकारी दी कि आगामी प्रदेश स्तरीय मासिक बैठक 7 फरवरी 2026 को बिजनौर में प्रस्तावित है, जिसमें सदस्यता अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए विधानसभा प्रभारी एवं जिला प्रभारी अधिकृत किए गए, जो अभियान की नियमित निगरानी करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अनूप पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन प्रभारी श्रवण कुमार के मार्गदर्शन में जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती के साथ नई राजनीतिक दिशा तय करेगी। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल, शैलेंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव रणवीर सिंह, प्रदेश सचिव जितेंद्र सिंह, अजय चौधरी, नीरज कटियार, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव गरिमा सिंह पटेल, बांदा जनपद महिला जिला अध्यक्ष पिंकी प्रजापति जितेंद्र सिंह प्रदेश महासचिव सहित प्रदेश एवं जनपद स्तर के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love
  • Related Posts

    होली पर्व पर 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर आपात स्थिति में तुरंत डायल करें 108,

    Spread the love

    Spread the loveमहिलाओं व बच्चों के लिए 102 सेवा उपलब्ध अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।होली पर्व को देखते हुए जनपद अम्बेडकरनगर में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे के…


    Spread the love

    सड़क दुर्घटना में शहीद सीआरपीएफ जवान विनय सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

    Spread the love

    Spread the love14 वर्षीय बेटे अंश ने दी मुखाग्नि, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम सलामी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।झारखंड में 106 रैपिड एक्शन फोर्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *