योगी सरकार में साधु-संतों की सुरक्षा पर उठे सवाल! प्रधान प्रतिनिधि का महंथ को गाली देने और धमकाने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल, श्रद्धालुओं में उबाल

Spread the love

संत समाज और श्रद्धालुओं को झकझोर कर रख दिया वायरल ऑडियो

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार जहां एक ओर साधु-संतों की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है, वहीं जनपद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने संत समाज और श्रद्धालुओं को झकझोर कर रख दिया है।

जय बाबा डम्बर दास जी महाराज मंशापुर कुटी के महंत बाबा सुखराम दास को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा गाली-गलौज और अपमानित किए जाने का गंभीर आरोप लगा है। मामला मंशापुर बाजार स्थित मंदिर की जमीन से जुड़ा हुआ है, जिस पर कथित रूप से जबरन निर्माण कार्य कराया जा रहा था।

सूत्रों के अनुसार, मंशापुर बाजार में बैंक के बगल में स्थित मंदिर की भूमि पर एक व्यक्ति अवैध निर्माण कराया जा रहा था। इस दौरान महंत सुखराम दास किसी कार्यवश बस्ती गए हुए थे। मौके का फायदा उठाते हुए निर्माण कार्य तेजी से चलाया गया।

जब महंत के भतीजे ने इस पूरे मामले की जानकारी ग्राम प्रधान मंगला सिंह के पुत्र अविनाश सिंह को दी, तो वह आगबबूला हो गया और उसने महंत को मां-बहन की गालियां व धमकी भरे शब्द कहे।

इस बीच, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल हो रही है, जिसमें कथित रूप से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की आवाज सुनाई दे रही है जो महंत को अपशब्द कह रहा है और धमकाने की बात कर रहा है। हालांकि, इस वायरल ऑडियो की समाचार पत्र द्वारा स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

घटना के बाद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया है। भक्तों का कहना है कि साधु-संतों का अपमान योगी सरकार की मर्यादा और हिंदुत्व की भावना पर सीधा प्रहार है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि ऐसे अराजक तत्वों और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि प्रदेश में साधु-संतों की गरिमा सुरक्षित रह सके।

ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत मंदिर परिसर में सुरक्षा बल की तैनाती करे ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके और साधु-संतों को सुरक्षा का भरोसा मिल सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिर्फ मंदिर की भूमि का नहीं, बल्कि आस्था और संत सम्मान का मुद्दा है और अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन की स्थिति बन सकती है।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *