पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को दो दर्जन बंटी बबली देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार

Spread the love

बस्ती। जिले की थाना रूधौली पुलिस अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत 36 वर्षीय रमेश सोनी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपी को 23 पाउच अवैध बंटी-बबली शराब के साथ हनुमानगंज कस्बे में देशी शराब की दुकान के पास एक झोपड़ी से पकड़ कर पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर गिरफ्तारी किया तो उसने जुर्म कुबूल किया जिसपर थाना रूधौली में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 44/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आपको बता दें कि रमेश सोनी पहले भी अवैध शराब के कारोबार में लिप्त पाया गया था उसके खिलाफ वर्ष 2023 में भी आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।

आपको बता दें कि उक्त मामले पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक शशि शेखर सिंह हेड कांस्टेबल सुनील सिंह और कांस्टेबल पंचदेव प्रसाद शामिल थे पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *