पांच दिन बाद पुलिस ने दूसरे पक्ष पर भी दर्ज कर दिया मुकदमा

Spread the love

पीड़िता का आरोप पुलिस ने पैसा लेकर दबाव बनाने के लिए दर्ज कर दिया मुकदमा, न्याय के लिए जाऊंगी मुख्यमंत्री के पास

यूपी क्राइम संवाददाता रविन्द्र वर्मा
अंबेडकरनगर।
अहिरौली पुलिस ने दूसरे पक्ष पर दबाव बनाने के लिए पैसे के बल पर 5 दिन बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूरा मामला अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का है। बीते 10 फरवरी की सुबह कल्पनिक नाम रूकसार घर के बाहर मंजन कर रही थी घर के पास छिपे मोहम्मद, आरिफ, अजीज, हारून, शाहिद, अनीश, परवेज, अशफाक, मसरूल ने उसे थोड़ी दूर ले जाकर लात घुसा डंडा से मारे पीटे थे तथा कपड़ा फाड़ कर उसकी अश्लील वीडियो बनाए थे। हल्ला गुहार करने पर उसकी बहन आई तो उसके साथ भी विपक्षीगणों के द्वारा मारपीट किया गया था। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने उसी दिन मुकदमा दर्ज कर लिया था।

पैसे के बल पर पुलिस ने पांच दिन बाद दूसरे पक्ष पर दर्ज कर दिया मुकदमा

अहिरौली पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर पांच दिन बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता रूकसार काल्पनिक नाम का कहना है पुलिस ने पैसे के बल पर हमारे ऊपर दबाव बनाने के लिए मुकदमा दर्ज किया है। जबकि विपक्षी गणों ने हमारे साथ मारपीट करते हुए कपड़ा फाड़ दिए व अश्लील वीडियो बनाए थे। पुलिस जांच में पूरा मामला सही पाया गया था बाद में पुलिस द्वारा हमारे व हमारे परिजन पर मुकदमा दर्ज किया जाना न्याय उचित नहीं है। मामले को लेकर मुख्यमंत्री दरबार जाऊंगी और पूरे मामले से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए न्याय की गुहार लगाऊंगी।

आखिर क्या कारण रहा अहिरौली पुलिस को पांच दिन बाद दर्ज करना पड़ा मुकदमा

अहिरौली पुलिस के द्वारा दूसरे पक्ष पर 5 दिन बाद मुकदमा दर्ज करने पर सवाल खड़ा होना लाजमी है। क्योंकि दूसरे पक्ष के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जिसमे पुलिस ने मोहम्मद आजम उर्फ ताईक लाठीबाज सयूस,अयूब, मोमिन बानो, अबू मोहम्मद, सबीना, इरफान, नफीस को आरोपी बनाया है।


Spread the love

Related Posts

अग्निकांड के विवेचना पर सवाल, ग्रामीणों ने सीओ से जांच कराने की उठाई मांग

Spread the love

Spread the loveमहिला के अंतिम संस्कार के दौरान घर में खड़ी कार में आग लगाने के मामले में 22 नामजद समेत 20 अज्ञात पर दर्ज हुआ था मुकदमा, ग्रामीण बोले…


Spread the love

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *