गोकशी के अवशेष मिलने से सनसनी, गोरक्षक संगठनों में आक्रोश – पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

सुल्तानपुर।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सेमरी चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत मौके डीह में सोमवार को सिक्स लेन किनारे जंगल में गोकशी के अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फैलते ही स्थानीय ग्रामीणों और गोरक्षा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।

जानकारी के अनुसार, सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे झाड़ियों में एक गाय के कटे हुए अवशेष देखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में सनातनी सुरेंद्र यादव और जिला गोरक्षा प्रमुख लल्लू तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। दोनों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कड़ी नाराजगी जताई और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सूचना पाकर जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस और सेमरी चौकी प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।

इस बीच आक्रोशित ग्रामीणों और गोरक्षा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर ज्ञापन सौंपा तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
कोतवाली प्रभारी ने आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की जाएगी और गोकशी में शामिल व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और गोकशी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *