ज्वेलर्स की दुकान से लाखों के जेवरात चोरी मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा — अब तक चोरों का नही लगा सुराग

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
महरुआ थाना क्षेत्र के मंशापुर गांव में स्थित महेश ज्वेलर्स की दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर दुकान में घुस लाकर तोड़ लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक चोरों का सुराग नहीं लगा सकी है।

जानकारी के अनुसार, औरंग नगर पहितीपुर निवासी मुकेश सोनी पुत्र स्वर्गीय दीपक सोनी ग्राम मंशापुर में रामलखन महेश ज्वेलर्स नाम से दुकान चलाते हैं। उन्होंने 2 नवंबर की सुबह जब अपनी दुकान खोली, तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ था और पीछे की दीवार भी तोड़ी गई थी। अंदर जाकर देखा तो लाकर भी टूटा हुआ था।

लाकर से चोर चांदी की पायल, मीना, करधन, ब्रेसलेट, हाथ पलानी, चैन, चुल्ला, बचकाना पायल, लॉकेट के साथ सोने की नथुनी और एक कील चोरी कर ले गए। सभी जेवरों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

थाना अध्यक्ष यादवेंद्र सोनकर ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। क्षेत्राधिकारी भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा ने कहा कि पुलिस टीम जांच में जुटी है और जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना को चार दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इससे क्षेत्र में दहशत और असंतोष का माहौल है। व्यापारियों ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है ताकि बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *