पुरानी रंजिश में चली कुल्हाड़ी, चार लोग गंभीर रूप से घायल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर।
भीटी थाना क्षेत्र के इटवा ग्राम सभा में रविवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल अकबरपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे गांव के राजित राम पुत्र स्वर्गीय हरीराम का अपने ही गांव के अजीत कुमार, मग्घू प्रसाद, चंद्र प्रताप उर्फ चंदन, रुद्र प्रताप उर्फ दिव्यांशु और गीता से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विपक्षी पक्ष पहले गाली-गलौज कर रहा था, और विरोध करने पर उन्होंने राजित राम पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वार सिर पर लगने से राजित राम बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।

बीच-बचाव के लिए पहुंचे राजित राम के भाई राजकुमार, भतीजा ऊग्रसेन और भाभी रामलली पर भी विपक्षियों ने हमला कर दिया। ऊग्रसेन के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया जिससे उसका सिर फट गया, जबकि अन्य दोनों को भी गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित परिवार के पालतू पशुओं को भी पीटकर घायल कर दिया।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

भीटी थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों को चोटे आई हैं। घायलो का इलाज जिला अस्पताल में दोनों पक्ष करा रहे हैं वापस आने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।


Spread the love

Related Posts

चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता कटेहरी/अम्बेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे…


Spread the love

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *