जिले की स्वाट टीम व थाना गौर पुलिस की संयुक्त टीम से मुठभेड़, लंगड़ा ऑपरेशन में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

बस्ती। जनपदीय स्वाट टीम व थाना गौर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बभनान बाजार में एटीएम तोड़कर चोरी करने का प्रयास और अन्य नकबजनी की घटनाओं में वांछित अभियुक्त 29वर्षीय सलमान पुत्र राज मोहम्मद को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि मुठभेड़ मेहदिया रामदत्त क्षेत्र में रात करीब 2:25 बजे हुई जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक तमंचा 315 बोर जिंदा और खोखा कारतूस लोहे का रॉड सरौता 380 रुपये नकद और अन्य सामान बरामद किया गया। आपको बता दें कि अभियुक्त पर पहले से ही चोरी और अवैध हथियारों से फायरिंग के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस पूछताछ में उसने अपने साथी प्रवेश सिंह के साथ बभनान बाजार में टेंट हाउस और पान की गुमटी में चोरी करने और एटीएम तोड़ने का प्रयास करने की बात स्वीकार की तथा अन्य चोरियों में भी अपनी संलिप्तता की बात कबूली है नियमानुसार गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *