किसानों से सरकारी दर से अधिक वसूली, चुनिंदा लोगों को ही मिल रही खाद

Spread the love

पीसीएफ गोदाम भीटी में अनियमितता के आरोप

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। भीटी तहसील क्षेत्र के पीसीएफ गोदाम में डीएपी खाद व बीज वितरण में अनियमितताओं का मामला सामने आया है। किसानों ने आरोप लगाया है कि गोदाम प्रभारी सोनाली डीएपी की सरकारी दर 1350 रुपये के बजाय 1360 रुपये प्रति बोरी वसूल रही हैं।

बुधवार को भारी संख्या में किसान गोदाम पहुंचे, जहां उनसे आधार कार्ड, खतौनी जमा कराई गई और पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाया गया। किसान रबी सीजन के लिए सरसों, आलू और गेहूं की फसल हेतु डीएपी खाद लेने पहुंचे थे।

किसानों का कहना है कि कर्मचारी लेबर चार्ज के नाम पर 10 रुपये अतिरिक्त ले रहे हैं और चुनिंदा लोगों को ही खाद दिया जा रहा है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि गोदाम पर गेहूं का बीज जिसकी सरकारी कीमत 950 रुपये प्रति बोरी है, उसे 1000 से 1095 रुपये में बेचा जा रहा है।

वहीं गोदाम प्रभारी सोनाली देवी ने आरोपों से इन्कार करते हुए कहा कि डीएपी की कीमत 1350 रुपये ही ली जा रही है, सिर्फ कार्य में सहयोग करने वाले पल्लेदारों की मजदूरी के रूप में 10 रुपये अतिरिक्त लिए जाते हैं।

किसान राजेंद्र कुमार, दिग्विजय सिंह, राम भवन दुबे, मंजूर अली सहित कई किसानों ने कहा कि यह अवैध वसूली काफी समय से जारी है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।

उप जिलाधिकारी भीटी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है, रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी ने भी स्पष्ट किया कि डीएपी व बीज निर्धारित दर पर ही बेचे जाने चाहिए। यदि अधिक मूल्य वसूला जा रहा है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *