अकबरपुर बस स्टेशन स्थानांतरण की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू : विवेक मौर्य

Spread the love

परिवहन मंत्री ने दिए सकारात्मक संकेत, आवश्यक औपचारिकताएँ होंगी पूर्ण

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
भाजपा नेता एवं नारायण फ़ाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाक़ात कर अकबरपुर बस स्टेशन के शीघ्र स्थानांतरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। विवेक मौर्य ने बताया कि परिवहन मंत्री ने इस प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से देखते हुए आश्वस्त किया है कि वर्षों से लंबित पड़े स्थानांतरण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी और आवश्यक विभागीय औपचारिकताएँ प्राथमिकता के आधार पर पूरी कराई जाएँगी।

परिवहन मंत्री ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और विभागीय सुगमता को ध्यान में रखते हुए नये स्थान के चयन से लेकर पुराने बस स्टेशन के जनहित में उपयोग पर व्यापक रूप से कार्य किया जाएगा। प्रदेशभर में परिवहन सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर सरकार गंभीर है और निर्धारित कई लक्ष्यों को पूरा किया जा चुका है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अकबरपुर में परिवहन विभाग की किसी भी सेवा में कमी नहीं आने दी जाएगी।

विवेक मौर्य द्वारा सौंपे गए माँग पत्र में कहा गया कि फ्लाइओवर निर्माण के बाद मौजूदा बस स्टेशन से यात्रियों का आवागमन और बस संचालन मुश्किल हो गया है। आम जनमानस की मांग है कि बस स्टेशन को किसी अधिक सुविधाजनक स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि जनता के हित में स्थानांतरण प्रक्रिया तत्काल शुरू कराई जाए।

विवेक मौर्य ने परिवहन मंत्री के सकारात्मक रुख पर आभार जताया और बताया कि मंत्री ने भविष्य में आवश्यक मार्गों पर नई बस सेवाएँ शुरू करने का भी भरोसा दिया है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *