ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पाक्सो आरोपी को 20 वर्ष की सजा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा संचालित विशेष अभियान ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत लगातार प्रभावी मॉनिटरिंग और सशक्त पैरवी का परिणाम एक बार फिर सामने आया है। इसी क्रम में जनपद के थाना इब्राहिमपुर में पंजीकृत एक गंभीर प्रकरण में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया गया।


अपहरण, पाक्सो एक्ट में अभियुक्त अमर उर्फ मोनू हरिजन पुत्र ओमप्रकाश हरिजन, निवासी दसौवा बलरामपुर, थाना इब्राहिमपुर को विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट द्वारा 20 वर्ष का सश्रम कारावास तथा चालीस हजार रूपए का अर्थदंड की सजा सुनाई गई।

मॉनिटरिंग सेल एवं अभियोजन टीम की सतत निगरानी और प्रभावी पैरवी के चलते यह कठोर दंड संभव हो सका। पुलिस प्रशासन ने इसे पीड़ित पक्ष के लिए न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता बताया है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *