अम्बेडकरनगर में शुरू हुआ 16 दिवसीय महिला हिंसा विरोधी अभियान

Spread the love

अम्बेडकरनगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर महिलाओं पर हो रही हिंसा के विरोध में महिलाओं की सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन को बढ़ावा एवं महिलाओं को सशक्त बनाने को लेकर जनपद में 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक 16 दिवसीय महिला हिंसा विरोधी अभियान का संचालन कैडिल मार्च के साथ ग्राम पंचायत आलमपुर अखई के गांव अलमापुर से शुरू हुआ जहां पर 25 महिलाओं किशोरियों बच्चों व पुरुषों ने भागीदारी किया।


जन विकास केन्द्र भितरीडीह व सहयोग उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में संचालित अभियान का दिशाबोध करती हुई सचिव गायत्री ने कहा कि अभियान के अन्तर्गत जनपद के विकासखण्ड अकबरपुर के न्याय पंचायत ताराखुर्द व चंदनपुर के गांवों में जागरूकता बैठक हस्ताक्षर अभियान किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम किया जाएगा।


मानवाधिकार रक्षक मनोज कुमार ने संविधान दिवस पर आयोजित हस्ताक्षर अभियान में बताया कि महिलाओं के दृष्टिकोण को स्वीकार करना, उन्हें जानने का प्रयास करना और शिक्षा , जागरूकता, साक्षरता , समाज में समान दर्जा, बेहतर आजीविका और प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं की स्थिति को ऊपर उठाना ही हमारा मकसद है। साथ ही उन्होंने मौलिक अधिकार पर जानकारी देते हुए कहा कि मौलिक अधिकार भारतीय संविधान की आत्मा है।


अभियान प्रभारी निरकला व अनुपम द्वारा गांव गांव में शिक्षण लोकशिक्षण संगठित व असंगठित समूहों में चर्चा हस्ताक्षर डिजिटल अपराधों से सुरक्षा को लेकर जागरूकता बैठक के जरिए अभियान का संचालन किया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने में गुलशन छोटेलाल धीरेन्द्र सहित दर्जनों वालेंटियर महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *