रविवार को देर शाम सड़क दुर्घटना में हुई दो लोगों की मौत

Spread the love

श्रवण क्षेत्र धाम पर हुआ अंतिम संस्कार

राजीव अग्रहरि

कटेहरी अंबेडकर नगर

रविवार की शाम सड़क दुर्घटना दो की मौत एक अन्य घायल में मामले में पुलिस ने गाड़ी सहित ड्राइवर को गिरफ्तार मुकदमा दर्ज।
अकबरपुर से फैजाबाद की तरफ जा रहे ट्रेवल्स फोर्ड गाड़ी ने रविवार की देर शाम कटेहरी बाजार में फलों की दुकानों से सामान खरीद रहे राहगीरों को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतना भीषण हुआ कि घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई वहीं पर बाजार वासियों ने मौके पर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी पहुचाया हालत गंभीर देखते हुए पंकज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया बाकी मृतक को विच्छेदन गृह भेज दिया।

कटेहरी बाजार के आसपास में घटना को सुनकर मातम से छा गया। अहिरौली पुलिस एक्टिंग मोड़ पर होते हुए दुर्घटना वाली गाड़ी को नाकाबन्दी पर खेमापुर के पास से ही गाड़ी को पकड़ लिया गया मौका पा कर ड्राइवर भाग निकला ।वहीं पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर गाड़ी ड्राइवर अखिलेश निवासी मीरापुर अयोध्या को गिरफ्तार कर लिया गया।मृतक लाल जी के परिवार वालो को मौत की खबर सुनते ही परिवार में पहाड़ सा टूट पड़ा लाल जी के चार बेटियाँ थी जिसमे तीन की शादी हो गई थी सबसे छोटी बेटी रिया और माँ की रो रो कर बेहोश हो जा रही थीं।


वही पर अकारीपुर निवासी अनुज प्रजापति पुत्र हौसिला की मौत की खबर सुनते ही पत्नी व एक साल की छोटी बेटी पूरी तरह से सदमे में चली गयी रो रो पत्नी बेहोश हो जा रही थीं अनुज दो भाई थे बड़ा भाई जो दिल्ली में रोजीरोटी के लिए कमाई करता था और पिता हौसिला बम्बई में मजदूरी करते हैं लेकिन मौके पर बड़ा भाई मनोज ही पहुंच पाया बड़े भाई ने छोटे भाई को मुख्यअग्नि दी।इस घटना से पूरे बाजार में मातम छा गया। वही पर अहिरौली थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय व महिला थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी ने फोर्स के साथ घटना पर मौजूद रहे वहीं पर पुलिस की मौजूदगी में श्रावण क्षेत्र धाम पर अंतिम संस्कार दोनों लोगों का किया गया ,अहिरौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ड्राइवर को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *