श्रवण क्षेत्र धाम में चार दिवसीय विराट किसान मेले का भव्य शुभारंभ

Spread the love

आधुनिक खेती, नई तकनीक और सरकारी योजनाओं से रूबरू हुए किसान

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। कृषि उत्पादन में वृद्धि एवं किसानों को आधुनिक तकनीकों से अवगत कराने के उद्देश्य से श्रवण क्षेत्र धाम प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय विराट किसान मेला का भव्य शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडेय ने विशिष्ट अतिथि विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, उप निदेशक कृषि अश्विनी सिंह जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया।

उद्घाटन के पश्चात मुख्य अतिथि ने कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सिंचाई, गन्ना, फसल बीमा, पीएम सूर्य योजना, सहकारिता, एनआरएलएम, एफपीओ सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया तथा किसानों को सरकारी योजनाओं और नवीन कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुई किसान गोष्ठी में मुख्य अतिथि हरिओम पांडेय ने कहा कि यह मेला किसानों की आय बढ़ाने, उनकी समस्याओं के समाधान तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने किसानों को अधिक से अधिक संख्या में मेले में शामिल होकर लाभ उठाने की अपील की।

विशिष्ट अतिथि विधायक धर्मराज निषाद ने कहा कि सरकार किसानों के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित कर रही है। जैविक खेती, मिट्टी की उर्वरा शक्ति तथा गुणवत्तापूर्ण उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देने की आवश्यकता है।

मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने जनपद में संचालित कृषि योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। उप निदेशक कृषि अश्विनी सिंह ने विभागीय योजनाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। कृषि विज्ञान केंद्र पॉती के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रामजीत, वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार तथा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा रबी फसलों, खरपतवार नियंत्रण एवं पशुपालन के आधुनिक तरीकों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मेले में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *