ईओ कीर्ति सिंह के पास तीन नगर पंचायतों का प्रभार, चर्चाओं का बाजार गर्म

Spread the love

बस्ती। “भइया पहुँचान कहि बात बाय… जेकर जितनै पहुँचान बाय, ऊ वतनै लूटत खात बाय।”
यह काव्य पंक्तियाँ इन दिनों बस्ती जनपद में तैनात एक अधिकारी पर बिल्कुल सटीक बैठती दिख रही हैं। नगर पंचायतों में व्याप्त अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर जहाँ आमजन पहले से आक्रोशित है, वहीं एक ही ईओ के पास तीन-तीन नगर पंचायतों का प्रभार होना सवालों के घेरे में है।

मिली जानकारी के अनुसार ईओ कीर्ति सिंह के पास बभनान, मुण्डेरवा और रुधौली नगर पंचायतों का दायित्व है। तीन नगर पंचायतों की जिम्मेदारी होने के कारण जहाँ विकास कार्यों की गति प्रभावित हो रही है, वहीं प्रशासनिक व्यस्तता का लाभ उठाकर भ्रष्टाचार पनपने की आशंकाएँ भी बढ़ गई हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि यह स्थिति पद रिक्त होने की मजबूरी में उत्पन्न हुई है। लेकिन स्थानीय लोग इसे भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला कदम मान रहे हैं। उनका मानना है कि जब एक अधिकारी पर कार्य व जिम्मेदारियों का अत्यधिक बोझ होगा, तो पारदर्शिता और विकास कार्य स्वतः ही प्रभावित होंगे।

फिलहाल, ईओ की इस “तिकड़ी व्यवस्था” को लेकर जनपद में चर्चाओं का दौर जारी है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *