सामूहिक विवाह समारोह में 581 जोड़े हुए एक-दूजे के; राजकीय हवाई पट्टी में भव्य आयोजन सम्पन्न

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
राजकीय हवाई पट्टी अकबरपुर परिसर में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भव्य जनपद-स्तरीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, सदस्य विधान परिषद हरिओम पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। गरिमामयी वातावरण में हुआ यह समारोह सामाजिक समरसता और सर्वधर्म सौहार्द का अनोखा उदाहरण बना।

579 के लक्ष्य के विरुद्ध 581 जोड़ों का हुआ विवाह
वित्तीय वर्ष 2025- 26 के लिए समाज कल्याण विभाग, लखनऊ द्वारा जनपद का लक्ष्य 579 जोड़ों का निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष आयोजित समारोह में कुल 645 जोड़ों का पंजीकरण था, जिनमें से 581 पात्र जोड़ों ने रीति-रिवाजों के साथ वैवाहिक बंधन में बंधकर अपना नया जीवन प्रारंभ किया। प्रत्येक जोड़े को 1 लाख की सहायता योजना के तहत प्रति जोड़ा 1 लाख की सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसमें 25,000 विवाह उपहार सामग्री हेतु, 15,000 आयोजन व्यय हेतु, तथा 60,000 की धनराशि नवविवाहित कन्या के बैंक खाते में सीधे स्थानांतरित की जाती है।


समारोह के दौरान सभी जोड़ों को विवाह उपहार सामग्री भी वितरित की गई।

…..गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम…

सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक तथा सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायक बनना है। यह योजना समाज में समानता, सौहार्द और सामाजिक एकता को बढ़ावा देती है।

..….वरिष्ट जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद…..

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरिओम पांडेय के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह, जिला विकास अधिकारी आलोक उपाध्याय, अपर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार, प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विशाल सारस्वत और जिला समाज कल्याण अधिकारी विक्रम कौशल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय, सफल एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की शुभकामनाएँ दीं।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *