जिला कारागार में बंदी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता


अम्बेडकरनगर। जिला कारागार में निरुद्ध एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से जनपद में सनसनी फैल गई है। जेल के भीतर आत्महत्या की इस घटना को लेकर जहां प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं मृतक के परिजनों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। घटना ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भीटी थाना क्षेत्र के ग्राम वेनीपुर निवासी सुशील तिवारी जिला कारागार में निरुद्ध था। बुधवार को उसका शव बैरक संख्या 18 के बाथरूम में गमछे के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई।

मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एंबुलेंस से शव को उसके पैतृक गांव वेनीपुर भेजा गया। जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्य शव से लिपटकर बिलख पड़े, जिससे गांव का माहौल गमगीन हो गया।

मृतक के पिता अशोक तिवारी ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही और निष्पक्ष जांच की मांग की।

घटना की सूचना पर उपजिलाधिकारी भीटी मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और शासन स्तर से जो भी मदद संभव होगी, उसे दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं जेल अधीक्षक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की ओर से कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

घटना को लेकर जिले में चर्चाओं का दौर जारी है और लोग सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *