जल जीवन मिशन की लापरवाही से टांडा की सड़कें बदहाल, जनता परेशान

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

टांडा अम्बेडकरनगर। जल जीवन मिशन योजना के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही नगरवासियों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। नगर में जगह-जगह की गई खुदाई के बाद कार्य पूरा न होने से सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। टांडा अकबरपुर मार्ग, कश्मीरिया चौराहे से सकरावल मार्ग सहित दर्जनों स्थानों पर जेसीबी से खुदाई कर सड़कें अधूरी हालत में छोड़ दी गई हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार जल जीवन मिशन के तहत कार्य करने वाली एजेंसी सड़कों को दो चरणों में खोदती है। पहले चरण में पक्की सड़क को तोड़कर छोड़ दिया जाता है, फिर कई दिनों बाद दोबारा गड्ढा खोदकर पाइपलाइन डाली जाती है। एक-एक सड़क पर कम से कम 15 दिन से अधिक समय लग रहा है, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित है।

पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत जल जीवन मिशन विभाग की जिम्मेदारी है, लेकिन मरम्मत के नाम पर सिर्फ खुदी हुई मिट्टी और मलबा डालकर छोड़ दिया जा रहा है। इसके कारण पूरे नगर में आमजन का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है और आए दिन हादसों की आशंका बनी हुई है। खुदाई के दौरान बिजली के केबल कट जाने से विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो रही है।

स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नजर नहीं आते, जबकि कार्यस्थलों पर केवल मजदूर ही काम करते दिख रहे हैं, जो मनमाने तरीके से कार्य कर रहे हैं। इस स्थिति को लेकर जनता में भारी आक्रोश है।

फिलहाल नगर में जल जीवन मिशन का कार्य राम भरोसे चलता प्रतीत हो रहा है, जो विकास के बजाय जनता की परेशानी का कारण बनता जा रहा है। नागरिकों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर कार्य की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित कराने की मांग की है।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *