अटल बिहारी जयंती पर भाजपा का भव्य आयोजन, प्रतिमा स्थापना का ऐलान

Spread the love

शहजादपुर तिराहे पर लगेगी अटल बिहारी वाजपेई की संगमरमर प्रतिमा

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर ।पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पण्डित अटल बिहारी वाजपेई के जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के प्रस्ताव एवं अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा और जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की सहमति से डॉ गणेश कृष्ण जेटली इंटर कॉलेज शहजादपुर के तिराहे पर पण्डित अटल बिहारी वाजपेई की संगमरमर की प्रतिमा लगाए जाने का निर्णय कर प्रतीकात्मक रूप से आदमकद चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवन पर भाजपा नेताओं द्वारा प्रकाश डाला गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि पण्डित अटल बिहारी वाजपेई का व्यक्तित्व देश और समाज के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने देश की संप्रभुता के लिए बड़े बड़े निर्णय लिए जिससे देश विश्व पटल पर स्थापित हुआ। कहा कि देश के विकास की नींव अटल जी ने ही रखा था जिसको आगे बढ़ाने का काम तीव्र गति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता और चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा के संयोजन में संपन्न कार्यक्रम का संचालन दिलीप पटेल देव ने किया।


पण्डित अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह, कपिल देव वर्मा, रमा शंकर सिंह, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह,आनंद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ,मनोज गुप्ता, डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह, संजय तिवारी, डॉ के पी राय, गौरव श्रीवास्तव, डॉ हिमांशु गुप्ता आदि ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और जनसमूह शामिल रहा।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *