समारोह मे सांसद लालजी वर्मा के हाथों कंबल पाकर जरूरत मंद लोगों के चेहरे खिल उठे

Spread the love

नेतवारी चतुरपुर निवासी समाजसेवी राजेश वर्मा ने किया था कार्यक्रम का आयोजन

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या,(राम जनम यादव)। जिले के तारुन ब्लाक क्षेत्र के नेतवारी चतुरपुर ग्राम पंचायत से भावी ग्राम प्रधान पद प्रत्त्याशी व समाजसेवी राजेश कुमार वर्मा की ओर से गुरुवार शीतलहरी से बेहाल लोगों को कंबल वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह मे कंबल पाकर ठंड से काँप रहे जरूरत मंद लोगो के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम मे करीब 300 लोगो को कंबल बाँटा गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सपा सांसद लालजी वर्मा ने कहा कि धन का सबसे अच्छा प्रयोग दान है, जो मानव को अपने कृत्यों से दूसरों के बीच खुशियां बांटने का मौका देता है। उन्होंने कहा कि आदिकाल से भारत सेवा सत्कार और अपनत्व की भूमि रही है।

भारतीय संस्कृति में भेदभाव और छुआछूत का कोई स्थान नहीं था। भारतीय जन मानस को तोड़ने के लिए साजिश के तहत भेदभाव और छुआछूत थोपा गया, जिसका खामियाजा देश और समाज भुगत रहा है। कहा कि कड़ाके की ठंड और कंबल कोई भेदभाव नहीं रखते। जो कंबल की शरण में आता है राहत उसे ही मिलती हैं। समाजसेवी प्रेम कुमार वर्मा ने कहा कि राजेश कुमार वर्मा द्वारा शुरू किया गया निःशुल्क कंबल वितरण समारोह मे गांव गरीब मजदूर दबे कुचले लोगो को इसका लाभ मिल रहा है।

अगर इनके हाथ मे गांव के विकास कि चाभी होंगी तो गाँव चहुमुखी विकास करेंगे इस लिये आप लोग इन्हे गांव का विकास करने का अवसर प्रदान करे। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रसाद वर्मा, सियाराम वर्मा, डॉ0 बीएन वर्मा, मुकेश वर्मा, राहुल श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश वर्मा, आलोक श्रीवास्तव, राम केवल वर्मा, नरेंद्र वर्मा, राम नेवल वर्मा, रणविजय वर्मा, विजय बहादुर वर्मा, मौके पर मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *